फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटा, बाइक सवारों को रौंदते हुए पलटी, तीन की मौत

नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हाड़ा बसहरी गांव के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंदते हुए खड्ड में जा पलटा। हादसे में बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फखरपुर से शादी का सामान लेकर नेपाल जा रही पिकअप रात करीब 8 बजे हाड़ा बसहरी गांव के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में ग्राम जूड़ा निवासी मनीष कुमार (35), रुपईडीहा के गंगाभागड़ गांव निवासी बरसाती (45) और नई बस्ती गांव निवासी शिवा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और नानपारा क्षेत्र के जूड़ा गांव में रहकर सब्जी का कारोबार करते थे। वे बाबागंज के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें