फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज हवाओं संग झमाझम बारिश से ठंड बढ़ी, मिहींपुरवा–कतर्नियाघाट मार्ग पर पेड़ गिरने से प्रभावित रहा आवागमन

तराई में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। रात भर हुई बारिश के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला और ठंड में इजाफा हो गया। वर्षा के चलते सुबह के समय ठिठुरन का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जंगल में भारी बारिश से कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। तेज हवा और लगातार बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ा। मिहींपुरवा–कतर्नियाघाट मार्ग पर बिछिया और निशानगाड़ा के बीच सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस कारण सुबह करीब 8:30 बजे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया, इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। बारिश ने किसानों को भी असमंजस में डाल दिया है। अचानक बदले मौसम से जहां मटर की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, वहीं गेहूं, सरसों और आम की फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे गेहूं की फसल को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरसों की फसल को भी इससे फायदा पहुंच सकता है। आम के बागानों के लिए भी यह बरसात फायदेमंद बताई जा रही है, क्योंकि इससे पेड़ों को जरूरी नमी मिलती है। हालांकि मटर की फसल में अधिक नमी होने से उत्पादन प्रभावित होने की चिंता बनी हुई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसानों को सजग रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें