संकट मोचन हनुमान मंदिर जमुनहा बांके में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध आगरा से आए बृजवासी गायक पंडित मनीष शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या की आयोजन व्यवस्था समाजसेवी कृष्णा देवी पांडे द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में आदर्श नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन उमाशंकर वैश्य सहित सरदार मधई सिंह, रमाशंकर, संजय कुमार, नंदलाल वैश्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पंडित मनीष शर्मा ने “सुनी रे मैंने निर्बल के बलराम” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला बताया।