फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिचाई कॉलोनी में घुसा हाथी, पुजारी के आवास की दीवार ढहाई, फसलें रौंदीं

बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के सिचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में मंगलवार रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब दो बजे आए हाथी ने हनुमान मंदिर के पुजारी के आवास की पक्की दीवार गिरा दी। परिजनों ने पीछे के दरवाजे से निकलकर अपनी जान बचाई। करीब आधे घंटे तक हाथी इधर-उधर घूमता रहा और फिर जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद हाथी पास के ग्राम पंचायत चहलवा के घोसियाना गांव में भी पहुंच गया। यहां उसने वन विभाग की चेनलिंक फेंसिंग तोड़कर खेतों में घुसपैठ की और गांव निवासी कुंजीलाल की करीब एक बीघा धान की फसल को रौंद डाला। किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाका लगाने लगे। करीब एक घंटे बाद हाथी वापस जंगल की ओर गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंचे वन रक्षक अब्दुल सलाम ने लोगों से सतर्क रहने और रात में खेतों की ओर अकेले न जाने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें