फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोजगार मेले में उमड़ा उत्साह, 29 महिलाओं ने संविदा परिचालक पद के लिए किया आवेदन

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित विशेष रोजगार मेला आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, देवी पाटन क्षेत्र के अंतर्गत रूपईडीहा डिपो परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस रोजगार मेले में संविदा परिचालक (कंडक्टर) पद के लिए कुल 29 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें ममता देवी, तनु पांडे, कोयल मिश्रा, आकांक्षा गुप्ता, गीता देवी, नेहा श्रीवास्तव, स्वाति गुप्ता, आरती देवी, प्रतिभा, सीमा, कांति, खुशी, प्रियंका, रश्मि, सरिता, महक, पूर्णिमा, शैलजा, पूनम, अंशु सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहीं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची इसी सप्ताह तैयार कर गोंडा क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को किलोमीटर आधारित पारिश्रमिक योजना के तहत भुगतान के साथ प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह भर्ती प्रक्रिया कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की सरकार की योजना के अंतर्गत सीधे तौर पर संचालित की जा रही है। अधिकारियों ने अधिक से अधिक महिलाओं को आगे आकर ऐसे अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें