फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस प्रशासन को कोर्ट के फैसले का इंतजार, गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर लगी है रोक

विदेशी आक्रांता सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले को लेकर संशय बरकरार है। जिला प्रशासन द्वारा मेले पर रोक लगाए जाने के बाद से प्रबंध समिति में अफरातफरी का माहौल है। प्रशासन द्वारा रोक लगाने के खिलाफ दरगाह इंतेजामिया कमेटी ने हाईकोर्ट का शरण ली है जहां आज सुनवाई होनी थी लेकिन आज सुनवाई टल गई। अब कल यानी 15 मई को सुनवाई होनी है। हालांकि सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रशासन पक्ष ने मेले पर रोक लगाने की मांग की है। आपको बता दें कि आक्रांता कहे जाने वाले सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर तकरीबन 600 सालों से मेला का आयोजन किया जा रहा था। इस मेले में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते थे। कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर मेला पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल मेला परिसर की सुरक्षा के लिए 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गयी है। इस मामले पर ए पी सिटी रामानन्द कुशवाहा ने कहा कि मेला परिसर की लगातार सुरक्षा की जा रही है। भीड़ को मेला परिसर में नहीं आने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद जो शासन का निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें