फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत जा रहे किसान पर तेंदुए का हमला, जान बचाने को लेकर तेंदुए से भिड़ गया युवक, दो मिनट तक चला संघर्ष

बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के जमुनिहा गांव में सुबह खेत जा रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने को लेकर किसान तेंदुए से भिड़ गया। इस दौरान करीब 2 मिनट तक संघर्ष के बाद किसान की जान बच सकी। बुधवार को सुबह 6.30 बजे किसान रमेश (40) पुत्र रतिराम कतर्निया सराय रिसॉर्ट के बगल में स्थित अपने खेत जा रहा था तभी अपने दो शावकों के साथ गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया जिस पर किसान जान बचाने को लेकर शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। इस दौरान करीब 2 मिनट संघर्ष के बाद तेंदुआ शावकों के साथ सामने दूसरी ओर गन्ने के खेत में शावकों को लेकर भाग गया। हमले में किसान के दोनों हाथ में तेंदुए के पंजे से गहरा जख्म हुआ है जिसे परिजन प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी सुजौली ले गए। मामले में प्रभारी रेंजर कतर्नियाघाट दीपक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है उनके नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर जाएगी और किसान का हाल जानने भी पहुचेगी साथ ही गांव में लोगों को सतर्क भी किया जाएगा और पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएगी। घटनास्थल पर खेत में मिले तेंदुए और उसके शावकों के पगचिह्न घटनास्थल पर खेत में मादा तेंदुए और उसके शावकों के पगचिह्न मौजूद हैं जिसे दिखाते हुए घायल किसान के भतीजे व पूर्व प्रधान पुत्र कट्टर सिंह ने बताया कि मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ पिछले कई दिनों से गांव में दस्तक दे रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को देते हुए तेंदुए से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें