फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, वेल्डिंग कारीगर की मौत, छह साल पहले हुई थी शादी

नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर सिधौरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक वेल्डिंग कारीगर की मौत हो गई। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घेषित कर दिया। युवक हेल्मेट नहीं लगाए हुए था। ग्राम पंचायत बसंतपुर कालिका के मजरा मंगलीनाथ निवासी अनिल कुमार (28) रिखीगांव में वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह बाइक से दुकान का सामान लेने नानपारा जा रहे थे। सिधौरा गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने पर उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक पलट गई। युवक हेल्मेट नहीं लगाए हुए था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले गए, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार अनिल की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी पूजा, चार वर्षीय पुत्र सरोज और दो वर्षीय पुत्री मधु हैं। अनिल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली नानपारा के इंस्पेक्टर राजनाथ ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें