फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान की धान लदी ट्राली को मंडी सचिव ने रोका, किसानों ने जमकर किया हंगामा

बहराइच। सुजौली क्षेत्र अंतर्गत बहराइच व लखीमपुर की सीमा पर स्थित चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर किसानों आज सुबह जमकर हंगामा काटा है। किसानों का आरोप है कि मंडी सचिव उनकी बिक्री के लिए जा रही धान को रोक कर उनसे ख़र्चे की मांग कर रहे थे। जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत लोहरा कारीकोट निवासी किसान पलविंदर सिंह आज सुबह ट्राली से धान बिक्री के लिए लखीमपुर के प्राइवेट मंडी जा रहे थे तभी चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर उन्हें मंडी सचिव मिहीपुरवा राम औतार ने उन्हें रोक लिया। पलविंदर सिंह ने बताया कि सचिव उन्हें जबरन व्यापारी कहते हुए खर्चे की मांग करने लगे। जिसपर किसान से उसकी झड़प होने लगी। देखते ही देखते बैराज पर किसानों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई इस दौरान किसानो ने धान न ले जाने की बात कहकर सचिव का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवंत सिंह, प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह, गुरुसेवक सिंह, हरविंदर सिंह, गंगे सिंह, बिट्टू सिंह, सरवन सिंह आदि किसानो ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व कृषि अधिकारी से की है। गुरुवंत सिंह ने गुरुवंत सिंह ने बताया कि मंडी सचिव ने एन के सिंह डिप्टी डायरेक्टर फैज़ाबाद से फोन पर किसानों की बात कराई जिसपर उन्होंने किसानों से कहा कि उनका सड़ा अनाज नही खरीदा जाएगा। किसानों से फोन पर काफी देर बहस हुई जिसमें किसानों ने कहा कि मंडी के अधिकारी उनके अनाज को सड़ा हुआ कैसे बता सकते हैं। किसान अब अपनी धान की ट्राली को खड़ी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उनका कहना है कि मंडी समिति मिहीपुरवा उनका अनाज ऊचित मूल्य पर यहीं खरीद करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें