फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन, कीचड़ व जलभराव से परेशान हुए लोग

शिवपुर (बहराइच)। विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत खैरा कला के भुर्जिनपुरवा गांव में वर्षों से सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को सड़क पर फूट पड़ा। गांव के एकत्रित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और गांव की मुख्य सड़क का तत्काल निर्माण कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे, लेकिन आज तक सड़क नहीं बन सकी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है। सुमती देवी ने कहा कि यदि गांव में कोई बीमार पड़ जाए तो उसे चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। इससे मरीज की जान पर भी खतरा बना रहता है। दिलीप कुमार ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों को रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और बारिश के दिनों में स्कूल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें