फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, एक मिनट तक संघर्ष के बाद परिजनों ने हाका लगाकर भगाया

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अन्तर्गत धनिया बेली गांव मे देर रात घर के अंदर सो रही महिला लाली देवी पत्नी जय प्रकाश उम्र 26 वर्ष तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में सो रही थी तभी तेंदुआ अंदर घुस आया और उसने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए करीब कुछ देर तक संघर्ष किया। शोर सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने हाका लगाकर किसी तरह तेंदुए को भगाया। घटना की सूचना मिलते ही अनिल पटेल मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे रेफर सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से रात में सतर्क रहने और अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है। वन दरोगा अनिल ने घायल के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 3000 रुपए नगद दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें