फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की मौत, स्टाफ बोला- 30 हजार लो... युवक ने बताया पूरा हाल

बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र के बाहोरीपुर गांव निवासी मनोज कुमार ने अपनी 18 माह की बेटी संध्या को बुखार की शिकायत पर मंगलवार को बहराइच शहर के रैंबो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. सोमनाथ मौर्या पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार सुबह बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर स्टाफ ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके तुरंत बाद संध्या की हालत और ज्यादा खराब हो गई। मनोज का कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर को बुलाया लेकिन वह समय से नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद जब डॉक्टर पहुंचे, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। मोबाइल छीना, समझौते की कोशिश मासूम की मौत से गुस्साए परिजन जब इलाज में लापरवाही का वीडियो बना रहे थे, तब स्टाफ ने कथित रूप से मोबाइल छीन लिया। मनोज का दावा है कि बाद में अस्पताल का एक कर्मचारी आया और उसने 30 हजार लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें