नवाबगंज, बहराइच। मंगलवार शाम को पांच बजे के करीब नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निम्निहारा चौराहा समाजसेवी मनीष पांडेय के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं ने ओवर लोड व विद्युत कटौती को लेकर निम्निहारा चौराहा पर बाबागंज मल्हीपुर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव ने लोगों समझा बुझाकर जाम को हटवाया इस दौरान प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने नवाबगंज नंदा गांव विद्युत उप केन्द्र के अवर अभियंता बृजेश कुमार गुप्ता को नन्दगांव में आये दिन ओवर लोड के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है जिससे कि समस्त क्षेत्रवासी गर्मी के कारण परेशान रहते है और बच्चों की पढ़ाई तथा बुजुर्गों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। पावरहाउस 33/॥ विद्युत उपकेन्द्र नन्दागांव नवाबगंज में एक 5 मेगावाट के ट्रांसफार्मर की अतिरिक्त व्यवस्था करवाने का ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व कर समाजसेवी मनीष पांडेय ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो 12 जुलाई 2026 को अनिश्चित काल के लिए सडक जाम कर के धरना व प्रदर्शन करते के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जितेंद्र कुमार,चेतराम, राकेश कुमार, राजेश, तीर्थ राम, संदीप शर्मा , पप्पू यादव, अनिल, सत्यम जयसवाल आदि मौजूद रहे।