फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत–नेपाल सीमा पर कड़ी सतर्कता: रमज़ान, होली और नेपाल चुनाव को लेकर संयुक्त गश्त व सघन चेकिंग तेज

आगामी माहे रमज़ान, होली पर्व तथा पड़ोसी देश नेपाल में 5 मार्च को संभावित चुनाव के मद्देनज़र भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत तथा प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीमा चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे, डॉग स्क्वायड और स्कैनर की मदद से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। सीमा से सटे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों, बाजारों और आवागमन के प्रमुख रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा भारत–नेपाल सीमा से आवागमन करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों और नेपाल में संभावित चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। अभियान के तहत रुपईडीहा बीओपी में तैनात सहायक कमांडेंट अमित कटियार, इंस्पेक्टर ऋतुराज तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक दीनानाथ सागर सहित पुलिस और एसएसबी के जवान लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें