फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहराइच नाव हादसा: रेस्क्यू टीम को सातवें दिन मिली एक और सफलता, लापता लोगों में एक और शव बरामद

थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट के घने जंगलों के बीच बसे भरथापुर गांव में छह दिन पूर्व हुए नाव हादसे में आठ लोग लापता थे जिनमें लगातार रेस्क्यू के बाद रविवार को दो शव घाघरा नदी के डाउन स्टीम में बरामद हुए थे जिसके बाद सोमवार को कोई सफलता हाथ नही लगी लेकिन आज दोपहर को एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को एक और सफलता हाथ लग गई है लापता 6 लोगों में एक और शव बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया है कि शव की पहचान परिजनों से कराने पर शव लापता गांव निवासी शिवम 11 वर्ष पुत्र राम नरेश का बताया जा रहा है। एनडीआरएफ के टीम कमांडर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव घाघरा बैराज से डाउन स्टीम की ओर 5 किलोमीटर दूर नदी में बरामद हुई है। जहां शव मिला है वहां से घटनास्थल की दूरी 10 किलोमीटर है। शव को पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें