लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हरियाली स्थित पेट्रोल पंप एवं हेमरिया स्थित पेट्रोल पंपों पर सुबह टैंकर पहुंचते ही डीजल खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंपों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, प्राइवेट वाहन और डिब्बे-जरिकेन लेकर किसान व वाहन चालक लंबी कतारों में खड़े नजर आए।गेहूं की कटाई-मड़ाई के चलते डीजल की मांग बढ़ गई है। वहीं स्कूलों के वाहन की टंकिया भी डीजल के अभाव में सूखी है। तेज गर्मी के चलते सिंचाई के लिए डीजल पंपसेट का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। ऐसे में एक साथ डीजल की मांग बढ़ने से पंपों पर भीड़ लग गई।शहर के केडीसी पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल खत्म होने से सन्नाटा पसरा रहा। घंटों इंतजार के बाद मिला डीजल किसान राम सहारे ने बताया कि ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के लिए 2 से 3 घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। वहीं जरिकेन में डीजल लेने आए लोगों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ पंपों पर पुलिस बुलाकर व्यवस्था संभालनी पड़ी।