फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में स्वतंत्रता दिवस पर बहराइच में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ जिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरा जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोहों की शुरुआत हुई और लोगों ने देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने ध्वजारोहण किया। दोनों स्थानों पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश के वीर शहीदों को नमन किया। जिले के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में संस्थाध्यक्षों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें