फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहराइच में बाढ़ का कहर... तीन तहसीलों के गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं, पलायन कर रहे लोग

बहराइच की तीन तहसीलों में बाढ़ ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देर रात अचानक आई बाढ़ की वजह से तीन तहसीलों के तकरीबन एक दर्जन से अधिक गांव पानी से घिर चुके हैं। पानी में घिरे गांवों के लोगों की गृहस्थी सैलाब के बीच फंसी हुई हैं। हालांकि बाढ़ग्रस्त इलाके के लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे हैं। जिले की मोतीपुर, नानपारा एवं महसी तहसील के तकरीबन एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बाढ़ के पानी की वजह से चारों तरफ सैलाब ही सैलाब दिख रहा है। किसानों की फसलें डूब चुकी हैं। महसी तहसील के पूरे प्रसाद, जानकी नगर सहित कई गांवों में घरों के भीतर पानी घुसने की वजह से काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बाढ़ग्रस्त इलाके में फंसे लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी की वजह से हजारों हेक्टेयर फसलें डूब गई हैं। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से नाम की व्यवस्था की गई है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आश्रयस्थल भी बनाए गए हैं जहां पर लोगों को सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें