फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में बिजली तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

नानपारा इलाके में बिजली के तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह के पीछे लगी पुलिस को शनिवार तड़के बड़ी सफलता मिली। सरयू नहर की पटरी पर हाड़ा बसेड़ी के पास घेराबंदी के दौरान पुलिस और तार चोर गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने घिरने पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उसके चार साथियों को भी दबोच लिया। गिरोह का एक सदस्य मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। घायल आरोपी की पहचान बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र के सिद्धबही निवासी कदीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कदीर के खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमे सामने आए हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के खारोह निवासी कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि पुलिस मौके से भागे आरोपी की तलाश के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और पूर्व की वारदातों का पता लगाने में जुटी है। नानपारा की 65 हजार आबादी की बिजली काटकर की थी चोरी नानपारा इलाके में शुक्रवार को 33 केवी विद्युत लाइन काटकर चोरों ने बड़े पैमाने पर तार चोरी की थी। इस घटना के बाद एसओजी और पुलिस टीमें चोरो की तलाश में थीं। विद्युत विभाग के मुताबिक गुलालपुरवा से नानपारा की ओर करीब 600 मीटर, धरसवती नाला से दर्शनपुरवा मोड़ तक करीब 1200 मीटर और डिहवा पेट्रोल पंप से मुलीमपुर तक करीब 1200 मीटर लाइन का तार काटकर चोरी किया गया था। इससे मटेरा और कटेलिया उपकेंद्रों से जुड़े करीब 16,904 विद्युत कनेक्शनों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इन कनेक्शनों से करीब 65 हजार की आबादी जुड़ी है। चोरी के तार, औजार और कार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, मारुति ईको कार, चोरी किए गए बिजली के तारों के कई बंडल तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने जिले में बिजली तार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें