फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Bahraich: नव वर्ष प्रतिपदा पर सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा की प्रभात फेरी निकली

बहराइच। नव वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा से प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। प्रभात फेरी में विद्यालय की छह वाहिनियों—हेडगेवार वाहिनी, भारत माता वाहिनी, सरस्वती वाहिनी, राम-लक्ष्मण वाहिनी, महाराणा प्रताप वाहिनी, विक्रमादित्य वाहिनी और शिवाजी वाहिनी—ने भाग लिया, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर इस प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। भारतीय संस्कृति के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही नव वर्ष का आरंभ माना जाता है। इसी दिन सृष्टि का प्रारंभ, भारतीय कालगणना का आरंभ, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत का शुभारंभ, नवरात्र का प्रारंभ, महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना, भगवान झूलेलाल का जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस होने के कारण इस दिन का विशेष महत्व है। प्रभात फेरी ने नेशनल हाईवे-927, बजाजा रोड, आजाद रोड, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड और राहुल टेंट रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर समापन किया। इस अवसर पर प्राचार्य अनुज सिंह, बृज नरेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अरुण पाठक, रतन अग्रवाल, भीमसेन मिश्रा, तेजप्रताप वर्मा, विजय सिंह, दिनेश अग्रवाल, विजय मित्तल, अनिल अग्रवाल, अजय मिश्रा सहित अनेक समाजसेवी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, आचार्य एवं आचार्याएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें