फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आप सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उठाए सवाल, डाटा संरक्षण पर दिया बयान

ishwar ashish Updated Mon, 23 Jun 2025 04:29 PM IST

एकदिवसीय दौरे पर जनपद बहराइच पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग के मन में डर नहीं है तो चुनावी डाटा को 45 दिन बाद ही क्यों समाप्त किया जा रहा है। अगर चुनाव निष्पक्ष हो रहा है तो डाटा हार्ड डिस्क में रखने में क्या दिक्कत है? पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज भारत कर्ज में डूबा हुआ है यह कोई सामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के चंद लोगों के पास लाखों करोड़ों की संपत्ति है वहीं 82 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे है जिन्हें पांच किलो राशन पर गुजारा करना पड़ता है। सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 लाख अब तक किसको मिले हैं? काला धन कहां गया? हर साल दो करोड़ नौकरियां किसको प्राप्त हुईं? यह सभी बड़े सवाल हैं लेकिन इसका जवाब सरकार के पास नहीं है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा इंदिरा गांधी के फैसलों पर संसद में दिए गए एक वक्तव्य पर संजय सिंह ने कहा ट्रंप के द्वारा व्यापार बंद करने की दी गई धमकी के बाद आपने सीजफायर क्यों किया? जबकि लड़ाई निर्णायक रूप में आगे बढ़ रही थी। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं भारत अमेरिका के दबाव में देश के स्वाभिमान को नीलाम कर रहा है। आपके अंदर बोलने की ताकत नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें