फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिव्यांग दिवस: विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित

बहराइच शहर में दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हुए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन में मूकबधिर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समापन पर जिलाधिकारी ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विकास खण्डों के चिन्हित 55 दिव्यांग बच्चों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रतिभाशाली 40 बालिकाओं के दल को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार हेतु रवाना किया। छात्र-छात्राओं का दल गिरिजापुरी बैराज, थारू हट, इको गार्डेंन, जंगल सफारी, गेरूआ नदी में बोटिंग का आनन्द लेने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्लोगन राईटिंग एवं पेंटिंग कर भ्रमण के दौरान देखे गये नजारों को कैनवास पर उतारेंगे। वाहनों की रवानगी के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें