फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए कतर्नियाघाट के साप्ताहिक बंदी में बदलाव, अब मंगलवार नहीं... बृहस्पतिवार को रहेगा बंद

यूपी के बहराइच में कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराधा वेमुरी ने एक पत्र जारी करके टाइगर रिजर्व हेतु ईको पर्यटन कैलेंडर जारी किया है। इसमें प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व में ईको पर्यटन के साप्ताहिक बंदी का अलग-अलग दिन तय किया गया है। इसमें कतर्नियाघाट के साप्ताहिक बंदी का दिन भी तय किया गया। पहले मंगलवार को कतर्नियाघाट पर्यटकों के लिए बंद किया जाता था, लेकिन अब नए चार्ट के हिसाब से बृहस्पतिवार को बंद रखा जाएगा। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव उत्तर प्रदेश, लखनऊ से फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व को पत्र जारी किया है। इसमें टूरिज्म सत्र 2025-26 के लिए बंदी का दिन बृहस्पतिवार तय किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें