फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में तेंदुए के लिए लगाए पिंजरे में कैद हुआ युवक, वन विभाग की टीम ने निकाला बाहर

बहराइच के फखरपुर इलाके में दो दिन पूर्व तेंदुए के हमले में वृद्ध महिला की मौत के बाद वन विभाग की ओर से जंगली जानवर पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। गुरुवार की रात गांव का ही रहने वाला एक युवक पिंजरा देखने के लिए उसके अंदर गया, तभी अचानक पिंजरा बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद न खुलने पर उसने फोन से गांव के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि एक व्यक्ति पिंजरे में अंदर गया था। उसी दौरान वो बंद हो गया। जानकारी पर टीम को भेजकर उसे बाहर निकाला गया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें