फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में शीतलहर से तराई में कंपकंपी, ठिठुरन बढ़ी... जनजीवन प्रभावित

बहराइच में तराई इलाके में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार को रात से ही शीतलहर का असर तेज हो गया। इससे शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई। तेज पछुआ हवा और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अचानक बदले मौसम से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं दिहाड़ी मजदूर और खेतों में काम करने वाले लोगों का काम भी प्रभावित हुआ। बाजारों में भी सुबह के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखी। मौसम विशेषज्ञ पीएल त्रिपाठी ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें