फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर नहीं लगेगा मेला, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

उत्तर प्रदेश के बहराइच में इस बार सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर मेला नहीं लगेगा। जिला प्रशासन ने मेले की अनुमति नहीं दी। सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सदर ने संयुक्त रूप से बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि दरगाह प्रबंध समिति द्वारा मेले के आयोजन के लिए पत्र आया था। इस पर रिपोर्ट तलब की गई थी। किसी भी अधिकारी ने मेले के आयोजन को संस्तुति नहीं दी। सीओ ने बताया कि पहलगाम पर आतंकी हमले को देखते हुए कानून व्यवस्था सख्त है। मेले में पांच लाख से अधिक लोग आते हैं। ऐसी दशा में कानून व्यवस्था को लेकर समस्या हो सकती है। इसे देखते हुए मेले के आयोजन को संस्तुति नहीं दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें