फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में सीएम ने 136 परिवारों को दिया पुनर्वास का तोहफा

यूपी के बहराइच में बुधवार को सेमरहना में भरथापुर के विस्थापित परिवारों को योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन 136 परिवारों के 500 लोगों को पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया, आज उन्हें नया जीवन देने का कार्य हो रहा है। यह सेवा और संवेदना की सरकार का उदाहरण है। अब कोई भी गरीब, दलित, पिछड़ा या जनजातीय परिवार उपेक्षित नहीं रहेगा। सीएम योगी ने कहा कि कौडियाला सरयू नदी हादसे के बाद जब हमने गांव की स्थिति देखी, तो यह स्पष्ट हुआ कि लोग जंगल के बीच अत्यंत असुरक्षित हालात में रह रहे थे। चारों ओर खतरे ही खतरे थे। एक ओर बाघ, हाथी और तेंदुए का डर, तो दूसरी ओर नदी में मगरमच्छ और सांपों का खतरा। आखिर इन लोगों की गलती क्या थी, जो आज तक न सड़क थी, न बिजली और न ही पक्के मकान? उन्होंने आगे कहा कि अब इन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जा रहा है। जहां उन्हें आवास, सड़क, बिजली, पानी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। यह केवल विस्थापन नहीं, बल्कि सम्मानजनक पुनर्वास और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें