फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में खाद की तस्करी पर रोक की मांग, अधिकारियों को भेजा गया पत्र

बहराइच में रुपईडीहा नगर पंचायत के सभासद रतन अग्रवाल ने बताया कि नेपाल की ओर से 100 नेपाली रुपए से अधिक के सामान को रूपईडीहा से नेपालगंज ले जाने पर रोक लगाई जा रही है। हालांकि, नेपाल के एपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा यह कहा गया है कि खाद (उर्वरक) ले जाने पर रोक नहीं होगी। इस स्थिति को गंभीर बताते हुए निवर्तमान भाजपा जिला प्रतिनिधि एवं सभासद रतन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री, डीजी एसएसबी, डीजीपी लखनऊ एवं डीएम बहराइच को ईमेल भेजकर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में खाद की संभावित तस्करी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। रतन अग्रवाल का कहना है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो भारतीय सीमा क्षेत्र में खाद की कमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें