फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पार करना भारतीय व नेपाली नागरिकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन को लेकर फैली गलतफहमी दूर करते हुए एलपीएआई ने स्पष्ट किया है कि भारतीय और नेपाली नागरिकों से किसी भी प्रकार का पैसेंजर यूजर चार्ज नहीं लिया जाता। दोनों देशों के नागरिक पहले की तरह निःशुल्क सीमा पार कर सकते हैं। एलपीएआई अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि शुल्क व्यवस्था केवल तीसरे देशों के यात्रियों पर लागू है, जिनसे 200 रुपये या 3 अमेरिकी डॉलर (जीएसटी सहित) वसूले जाएंगे। अधिकारियों ने पुनः जोर देकर कहा कि यह नियम भारत और नेपाल के नागरिकों पर लागू नहीं है। सीमा क्षेत्र में दैनिक आवागमन को देखते हुए लोगों को सही जानकारी देना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें