बहराइच में मंगलवार तड़के में मौसम एक बार फिर बदल गया। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी। जिले में अब तक 32 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। तड़के से जिले में कहीं रुक-रुककर तो कहीं तेज वर्षा हो रही है। इसके चलते शहर पानी-पानी नजर आ रहा है। मेडिकल कॉलेज के महिला विंग के सामने घुटनों तक पानी भर गया है। इंदिरा गांधी स्टेडियम घसियारीपुरा बक्शीपुर नई बस्ती चांदपुरा सलारगंज और तिकोनी बाग क्षेत्र में भी लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा।