फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में 122 केंद्रों पर हुई बोर्ड परीक्षा, गहमागहमी का माहौल रहा

बहराइच में जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के हिंदी/प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए उड़ाका दल लगातार केंद्रों का भ्रमण करता रहा। सुबह परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था और सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 67,097 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार सुबह से ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सभी केंद्रों पर गहमागहमी के बीच शुरू हुईं। शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, जीआईसी और जीजीआईसी सहित नवाबगंज स्थित जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि सुबह की पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष की निगरानी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें