यूपी के बहराइच में आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत रुपईडीहा के अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य रहे। इसमें गुरु ग्रंथि गुरमेज सिंह, गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार मधई सिंह, बसंत सिंह, हरजीत सिंह और भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरु ग्रंथि गुरमेज सिंह, सरदार मधई सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य ने वीर बालकों के बलिदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अजय मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 26 दिसंबर 2022 से वीर बाल दिवस मना रही है, ताकि देश को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती रहे।