फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के रुपईडीहा में राम कथा में शिव विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

बहराइच के रुपईडीहा स्थित धर्मशाला में श्रीराम कथा चल रही है। इसमें कथा वाचिका मंजूलता ने शिव बारात और शिव विवाह के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान शिव की बारात अद्भुत और अलौकिक थी, जिसमें भूत-प्रेत, गण, सांप और विचित्र स्वरूप वाले गण शामिल थे। इस अनोखी बारात को देखकर माता पार्वती की सखियाँ भी आश्चर्यचकित हो उठीं। कथा वाचिका ने कहा कि “सुर, नर, मुनि सबकी यही रीति, स्वार्थ लागि करे सब प्रीति” के माध्यम से यह समझाया गया कि संसार में अधिकांश लोग स्वार्थवश ही प्रेम करते हैं। वहीं “अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे, तो हम कैसे भव से लगेगे किनारे” के जरिए भगवान से निष्कपट भक्ति और समर्पण का संदेश दिया गया। उन्होंने शिव विवाह प्रसंग में सती के त्याग और भगवान शिव के अपमान की कथा का भी उल्लेख करते हुए बताया कि यह प्रसंग त्याग, धैर्य और सच्चे प्रेम की प्रेरणा देता है। कथा में यह भी बताया गया कि जीवन में खुशी आने पर अत्यधिक उत्साह नहीं करना चाहिए, क्योंकि दुःख अचानक आ सकता है। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में रतन अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, अनिल अग्रवाल, सुशील बंसल, बलराम मिश्रा, कृष्णामोहन सिंह, रामचंद्र अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नरेश मित्तल, महेश मित्तल, गोपाल अग्रवाल, रामकुमार वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें