बहराइच में रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को मुस्लिम बाग क्षेत्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सितारा देवी उर्फ सुगरी (27) पुत्री राजू, निवासी मुस्लिम बाग, थाना रुपईडीहा तथा नौसाद अली (48) पुत्र सोहरब, मूल निवासी महाराजगंज बस स्टैंड, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा (वर्तमान पता मुस्लिम बाग, रुपईडीहा) के किराये के कमरे से अवैध मांस बरामद किया गया। जांच में मांस के गोवंशीय होने की पुष्टि होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।