बहराइच के मदरसों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। यहां पर दशकों से बिना मीटर लगवाए ही बिजली की खपत हो रही थी। मामले का खुलासा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के निरीक्षण में हुआ। डीएमओ संजय मिश्रा ने सभी 796 मदरसों में तत्काल मीटर लगवाए जाने के लिए पत्र लिखा है। ये सभी मदरसे गैर मान्यता प्राप्त हैं।