बहराइच के महराजगंज में हुए रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अनुसांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह और पंजाब बुड्डा दल निहंग प्रमुख हरजीत सिंह बहराइच पहुंचे। सर्वेश पाठक रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड को लेकर फफक पड़े। उन्होंने कहा कि रामगोपाल के माता पिता से हम मुलाकात करेंगे और कहेंगे कि उन्होंने एक बेटा खोया है अभी लाखों बेटे जिंदा हैं। उन्होंने घटन को निंदनीय बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बुड्डा दल निहंग प्रमुख हरजीत सिंह ने कहा कि हम न अत्याचार करेंगे और न ही सहेंगे। महराजगंज में जो हुआ वो निंदनीय है। हम परिवार को मिलकर बताएंगे कि हम उनके बच्चे हैं और हमेशा उनके साथ हैं।