फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बिछिया-सुजौली मार्ग पर सड़क पर गिरा भारी भरकम पेड़, घंटों जंगल में फंसे रहे यात्री

बहराइच के बिछिया-सुजौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट सड़क पर भारी भरकम पेड़ गिरने की वजह से आवागमन तीन घण्टे तक प्रभावित रहा। सेमल का विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरने की वजह से 11 हजार वोल्ट के विद्युत के तीनों तार टूट गए जिसके चलते सौ से अधिक गांव की बिजली प्रभावित हो गई है। वन विभाग के कतर्नियाघाट रेंज से पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन से पेड़ को सड़क से हटाया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान एक दर्जन से अधिक निजी यात्रियों से भरी बस, निजी वाहन समेत सैकड़ों यात्री तीन घण्टे तक जंगल में फंसे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें