बहराइच।जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में मंगलवार को वकीलों ने अधिवद्यक्ता संशोधन बिल के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री व ट्रेजरी कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। वकीलों ने चतावनी दी कि अगर अधिवक्ता संशोधन बिल को तत्काल वापस नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।