बहराइच के गांव बनकटी रामपुरवा में शौच करने गई महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाया। महिला को बचा तो लिया गया है लेकिन मगरमच्छ के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।