फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में डीएवी इंटर कॉलेज में पेड़ पौधों को सींचने का कराया कार्य, पर्यावरण सरंक्षण के बारे में बताया

डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 May 2025 04:42 PM IST

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी 8 मई कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी में इको क्लब के द्वारा पेड़ पौधों को जल से सींचने का कार्य कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने बच्चों को पेड़ पौधे के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि पौधे हमारे अमूल्य रतन है इन्हें संभालने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक एवं स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की पेड़ नहीं तो जीवन नहीं। पेड़ पौधों के द्वारा ही हम लोगों को जीवन दायिनी ऑक्सीजन मिलती है। यह पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड दिन में लेते हैं तथा ऑक्सीजन छोड़ते हैं। जितनी अधिक मात्रा में ये पेड़ पौधे रहेंगे उतनी अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहेगी। हर छात्र को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और एक पेड़ मां के नाम भी लगाना चाहिए। कई वर्षों में ये पौधे वृक्ष का रूप धारण करते हैं। इनका कटान बड़ी तेजी से हुआ जिस कारण ओजोन परत में छिद्र बढ़ता जा रहा है। वर्षा में कमी हो गई है पृथ्वी पर तापमान बढ़ता जा रहा है। हम सभी का दायित्व है कि आने वाली पीढियों के लिए हम सभी को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए तथा समय-समय पर उनकी देखरेख भी करनी चाहिए। इस अवसर पर अजयवीर सिंह ,चट्टान सोनकर दीपक सिन्हा नरेंद्र सैनी, विक्रम सिंह, देव, शिवम, ऋतिक आदि सभी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें