फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में डेढ़ लाख रुपए की उधारी के लिए महिला की हत्या, सिर पर बोतल मारने से हुई थी घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

बड़ौत में गुराना रोड पर शुक्रवार रात एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान हसनपुर जनपद मुजफ्फरनगर हाल गुराना रोड निवासी 50 वर्षीय ओमवीरी के रूप में हुई है। घटना उधार लिए डेढ़ लाख रुपए की वसूली को लेकर हुई। ओमवीरी के पति ब्रह्मपाल ट्रक चालक हैं। उनके दोनों बेटे मनीष और नवीन बड़ौत में मजदूरी करते हैं। कुछ महीने पहले दोनों बेटों ने गुराना रोड के कुछ लोगों से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। वे इसी महीने रुपए लौटाने की बात कर रहे थे। शुक्रवार रात चार-पांच लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। वे रुपए की मांग करने लगे। इस दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ओमवीरी वहां पहुंची। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर बोतल मार दी। इस हमले में ओमवीरी की मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें