फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मौलवी ने पीटा तो किशोरी ने 11 माह के बच्चे को बेड में किया बंद, दम घुटने से हुई मौत

बागपत। छपरौली के टांडा गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाली किशोरी की मौलवी ने एक सप्ताह पहले पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध किशोरी ने मौलवी के रिश्तेदार शहजाद के 11 माह के बेटे दलहा को शनिवार शाम बेड में बंद कर दिया। इससे दम घुटने से दलहा की मौत हो गई। उधर रविवार को मौलवी के कमरे में रखे बेड से बच्चे का शव बरामद किया गया। यह पूरी घटना मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। पुलिस किशोरी को पकड़कर थाने ले गई और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि एक सप्ताह पहले मौलवी ने उसकी पिटाई कर दी थी, इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने बच्चे को बेड में छुपा दिया था। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें