बागपत जनपद के बसी गांव में मेरठ जिले के छुर गांव के हिमांशु की हत्या के बाद शव बरामद कराने की मांग को लेकर पीड़ित पिता धीरसिंह ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। धीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे हिमांशु की 29 दिसम्बर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए हिंडन नदी में फेंक दिया। उन्होंने खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन अभी तक शव बरामद नही हो सका। उन्होंने एसपी से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने और शव बरामद करने की मांग की।