फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : UP: बागपत में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और सात घायल, चार गाड़ियों में आए थे 25 हमलावर

बागपत स्थित छपरौली के शेरपुर लुहारा गांव में कड़कड़डूमा कोर्ट के कर्मचारी धरमेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बचाव में आए परिवार के सात लोग घायल हो गए। एक दिन पहले शामली के ग्रीन सिटी मैरिज होम में डीजे पर डांस करने को लेकर धरमेश्वर के परिवार का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। शामली पुलिस ने मौके पर बरातियों को समझाकर शांत करा दिया था। इस विवाद में रविवार रात डेढ़ बजे गाजियाबाद के सीकरी गांव के 20-25 लोग चार गाड़ियों में आए और धर्मेश्वर के घर पर हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से धर्मेश्वर की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे अनमोल और अनुराग, धर्मेश्वर के बड़े भाई परमेश्वर के बेटे कार्तिक, अनुराग के फूफा अरुण का बेटा हर्ष, दादी बिरमती समेत सात लोग घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची छपरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें