खेकड़ा में शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रैन की फखरपुर रेलवे हल्ट पर पावर ख़राब होने के कारण ट्रैन कई घंटे तक हल्ट पर खड़ी रहीl इस कारण सर्दी में यात्रियों को दिक्कते उठानी पड़ीl दिल्ली शामली रेल मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब चार बजे शामली से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रैन 64020 की पावर फखरपुर रेलवे हल्ट पर खराब हो गईl लाइन सिंगल होने के कारण इस मार्ग दिल्ली जाने वाली ट्रैन 64022 को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी करना पड़ाl दिल्ली से शामली जाने वाली सीएनजी ट्रैन 64091 लोनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीl इस कारण कई अन्य ट्रैन भी प्रभावित रहीl दिल्ली ड्यूटी पर जाने वाले सैकड़ो यात्रियों को दिक्कते उठानी पड़ीl ट्रैन घंटो तक खड़ी रहने के कारण परेशान यात्री अन्य वाहनों से चले गएl इस दौरान रोहित कुमार, लोकेश कुमार, कृष्णपाल, विनोद कुमार, धर्मपाल सिंह, बुधप्रकाश, मनोज कुमार, मोनू, सुनील कुमार मौजूद रहेl