फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत में नागेश्वर मंदिर समेत तीन जगह चोरी

दाहा क्षेत्र के बामनौली स्थित नागेश्वर बाबा मंदिर में गुरुवार रात चोरों ने दान पात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली, जिसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। नागेश्वर बाबा मंदिर की पुजारिन उर्मिला देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंची तो दानपात्र उखड़ा हुआ मिला। दानपात्र से करीब सात-आठ हजार रुपये चोरी थे। इसके अलावा अन्य सामान भी इधर-उधर फैला हुआ था। मंदिर समिति के सदस्य नरेश डायरेक्टर और रामबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा पुसार बस स्टैंड स्थित बालियान सैनेटरी की दुकान का गल्ला तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। दुकानदार बिजेंद्र बालियान निवासी सिसौली जनपद मुजफ्फरनगर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, भड़ल गांव के वरुण राणा ने बताया कि उसके घर में लगे विद्युत पोल की लाइट चोरी कर ली गई। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें