फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दूसरे दिन भी कस्बावासियों धरना जारी रहा, टीकरी में शमशान घाट जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग

बागपत। दोघट के टीकरी कस्बे में शमशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा कर कुछ लोगों द्वारा मकान बना रखे है। शमशान घाट की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर कस्बावासियों का धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर कब्जा नहीं हटवाया गया तो भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। टीकरी कस्बे के शमशान घाट की भूमि पर कस्बे के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से नाराज कस्बा वासियों ने श्मशान घाट में धरना शुरू कर रखा है। कस्बा वासियों का धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। धरना दे रहे कस्बा वासी अरुण,विनोद,रमेश आदि का आरोप है कि श्मशान घाट की जमीन से कब्जा हटवाए जाने के आदेश भी हो चुके है लेकिन नगर पंचायत टीकरी द्वारा शमशान घाट की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है। धरना दे रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर शमशान घाट की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो दो दिन बाद भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इस मौके पर विनोद राठी,अमित, नरेंद् सिंह,सुभाष, धर्मेंद्र,सुशील, काला, अंकित,राहुल,आजाद,नीटू,पुनीत, जसवीर, अंकित,सुधीर, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें