फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, कीचड़ और रंगों में डूबे दिखे जवान

सहारनपुर में होली के पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। रंगों के साथ-साथ कीचड़ और पानी में भी पुलिसकर्मी मस्ती करते नजर आए। एक-दूसरे को रंग लगाकर और कपड़े फाड़कर साथियों ने होली की खुशियां साझा कीं। होली के मौके पर पुलिस लाइन मैदान में खास व्यवस्था की गई थी। मैदान में एक बड़ा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा गया था। होली खेलते समय पुलिसकर्मी अपने साथियों को उठाकर उसी गड्ढे में डालते नजर आए। पानी और कीचड़ में सराबोर पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते हुए उत्साह के साथ होली मनाते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और जमकर मस्ती की। कई पुलिसकर्मी कीचड़ में लथपथ होकर भी ठहाके लगाते दिखाई दिए। त्योहार के मौके पर पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें