फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के रटौल में इस्लामिक मदरसे में पहलगाम हमले में मारे गए पयर्टकों की आत्मशांति के लिए कराई दुआ

बागपत के रटौल थानाक्षेत्र के पांची गांव मे इस्लामिक मदरसे मे पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे मारे गये पर्यटकों की आत्मशांति के लिए दुआ करा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पांची गांव के मदरसा इस्लामिया सैफुल हिन्द में बृहस्पतिवार को जोहर की नमाज के बाद कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे मारे गये पर्यटकों की आत्मशांति के लिए दुआ करायी गयी। जिसमे बोलते हुए मोलाना अबसार कासमी ने कहा की पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बहुत कायराना हरकत की है। उसका जवाब उसे जरूर मिलना चाहिए। बेगुनाह निर्दोष लोगो की जान का बदला जरूर लेना चाहिए उन्होंने कहा की देश का बच्चा बच्चा भारतीय सेना के साथ है। सभी भारतीयों को एक जुट होकर पाकिस्तान को खत्म कर बदला लेना चाहिए। इस मौके पर मोहम्मद नासिर प्रधान,नबाब मलिक,बाबू,रियाज,अब्दुल गफ्फार,नाजिम,नबाब सिदिकी,सोनू,अब्दुल वाहिद,अमन,इमरान आदि दुआ में शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें