फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली, पुलिस की पकड़ में आते ही लंगड़ाने लगा, लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

बागपत जनपद में पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला उस्मान निवासी नंगला कनवाड़ा पुलिस की पकड़ में आते ही लंगड़ाकर चलने लगा। उसने जेल जाने से पहले भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उस्मान को जेल भेज दिया। बड़ौत के रहने वाले पारसपाल, अदिति, संजय शर्मा आदि ने पुलिस से शिकायत करते हुए नंगला कनवाड़ा गांव के उस्मान पर पाकिस्तान के समर्थन में कई पोस्ट की है। इस प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस ने तहरीर मिलने पर उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि उस्मान महाराष्ट्र में काम करने गया हुआ है और वहीं से उसने पोस्ट की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी उस्मान ने माफी मांगने की वीडियो और ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल भी की। इस मामले में सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी उस्मान को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें